फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   One medicine for all diseases, keep your house clean

Auraiya News: सभी रोगों की एक दवाई, घर में रखो साफ-सफाई

Wed, 05 Mar 2025 05:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 05 Mar 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
One medicine for all diseases, keep your house clean
सफाई अभियान के दौरान स्वयं सेवक। - फोटो : सफाई अभियान के दौरान स्वयं सेवक।

विज्ञापन
औरैया। तिलक महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने बुधवार को बमुरीपुर में सफाई अभियान चलाया। इसके बाद सभी रोगों की एक दवाई, घर में रखो साफ-सफाई आदि स्लोगन के जयघोष के साथ स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली।


सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने बमुरीपुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में साफ-सफाई की। प्राचार्य रवि कुमार ने बताया कि सरकार इस समय स्वच्छता पर बहुत ज्यादा जोर दे रही है, लेकिन समाज में अभी स्वच्छता के प्रति जागरूकता में कमी है। हमें पर्यावरण की संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


बीएड विभाग के सागर गुप्ता ने बताया कि स्वच्छता ही स्वास्थ्य की कुंजी है। उन्होंने कहा कि कचरे को नदियों में प्रवाहित ना करें। हमें अपने वातावरण को शुद्ध रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन






महाविद्यालय के अरविंद कठेरिया ने बताया कि हमें वातावरण को दूषित नहीं करना चाहिए। हमें पानी का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी जयसिंह, पुष्पक शुक्ला, गरिमा दीक्षित, नैना, पलक, दिव्यांशी, आर्यन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed