फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   One killed, two injured in scooty-bike collision

Auraiya News: स्कूटी-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

Mon, 23 Jan 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 23 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in scooty-bike collision
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
औरैया जिले में बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर बल्लापुर के पास स्कूटी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैफई रेफर किया गया है। फफूंद थाना क्षेत्र के जुआ निवासी बृजेश कुमार (50) टेंट संचालक थे।
विज्ञापन


सोमवार शाम चार बजे के करीब अजीतमल क्षेत्र के बल्लापुर में एक शादी समारोह में टेंट की बुकिंग के लिए बात करने गए थे। लौटते वक्त बल्लापुर के पास फफूंद की ओर से आ रही स्कूटी की बाइक से भिड़ंत हो गई। स्कूटी सवार इटावा, सुनवर्षा निवासी शिशुपाल व उनकी मां गुड्डी देवी और बृजेश बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी अजीतमल भेजा, जहां डाक्टरों ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed