फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   One died due to heat wave, mercury crossed 46

Auraiya News: लू से एक की मौत, पारा 46 के पार

Mon, 27 May 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
One died due to heat wave, mercury crossed 46
औरैया। ज्येष्ठ का महीना शुरू हो चुका है। इधर नौतपा के चलने से भीषण गर्मी का कहर जारी है। सोमवार को तेज धूप और लू के चलते अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। इससे लोग पसीने से तरबतर रहे। वहीं गर्मी के चलते एक वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

करके का पुर्वा निवासी साधू (70) सोमवार दोपहर को वह अपने कमरे में लेटे थे। इसी बीच उनकी अचानक तबियत बिगड़ गयी। उल्टियों के साथ तेज बुखार आ जाने पर परिजन उन्हें सीएचसी अयाना लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। शिवपूजन ने बताया कि चाचा की लू लगने से चाचा की मौत हुई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि वृद्ध की लू लगने से मौत नहीं हुई।
विज्ञापन

कहीं भी राहत नहीं मिली। शहर व कस्बों के बाजारों में पूरे दिन सन्नाटा तो रहा है तो वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही न बराबर देखने को मिली। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दो जून तक गर्मी बढ़ेगी। तापमान 47 से 48 डिग्री तक पहुंचने से आसार दिखाई दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौतपा के तीसरे दिन सोमवार को तापमान बेहद गर्म दिखा। सुबह से ही आसमान से आग बरसती दिखी। अगले नौ दिनों तक राहत न मिलने के आसार जताए जा रहे है। इधर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार को तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक 46.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
हवा की औसत गति 4.5 किलो मीटर प्रति घंटा दक्षिण-पूरब दिशा में रही। उमस भरी भीषण गर्मी के कारण हर 15 मिनट बाद हलक सूख रहा था। ऐसे में डॉक्टर लोगों को सलाह दे रहे हैं कि दोपहर के समय जरूरी काम है तभी घरों से बाहर निकले। आसमान से बरसती आग के कारण बाजारों में सन्नाटा रहा। इतना ही नहीं हर समय व्यस्त रहने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही कम देखने को मिली।

इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आए। दोपहर के समय सड़कों पर लोग सिर बांधे नजर आए। वहीं शिकंजी, रस व अन्य पेय पदार्थों की दुकानों पर लोग गला तर करते दिखे। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि हीट वेव चलने से आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा। धूप में निकलने से लोग बचाव करें। पशुओं को भी पशुपालक शाम के समय चराने लेकर जाएं। अगले पांच दिनों तक गर्मी और से लू से राहत मिलती नहीं दिख रही है। दिन व रात में तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed