फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   on valentine's day expressed love

औरैया: वैलेंटाइन डे पर किया प्यार का इजहार

Tue, 14 Feb 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 14 Feb 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
on valentine's day

expressed love
औरैया। वैलेंटाइन डे का दिन युवाओं के लिए खास रहा। इस दिन को खुशनुमा बनाने के लिए नव दंपती, बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। मंगलवार को सभी ने अपने अपने अंदाज में एक दूसरे को उपहार देकर प्यार का इजहार किया। किसी तरह का हंगामा न हो, इसके लिए सड़कों पर पुलिस भी गश्त करती नजर आई।
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे को लेकर युवाओं में खास उत्साह दिखाई दिया। कई होटल व रेस्टोंरेट सजे नजर आए। सुबह से ही वैलेंटाइन डे का जुनून युवाओं, किशोरों के सिर चढ़कर बोला। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सप्ताह के अन्य दिनों को भी इन लोगों ने अपने अपने तरीके से मनाया। उपहार की दुकानों पर खरीदारी की गई। वहीं फास्ट फूड सेंटर्स एवं होटलों में भी भीड़ रही। दिन को यादगार बनाने के लिए तरह तरह के आयोजन भी किए गए।
विज्ञापन

किसी ने घर पर ही उत्साह के साथ प्यार का इजहार किया तो किसी ने पार्टी देकर। बाजारों में रौनक रही। युवा, बुजुर्ग और कई दंपती अपने चाहने वाले के लिए विशेष उपहार खरीदते नजर आए। सबसे ज्यादा मांग गुलाब के फूल की रही। इसके साथ ही अलार्म क्लॉक, चॉकलेट बॉक्स, पिलो हार्ट और रोज पिलो, परफ्यूम डियो के अलावा सदाबहार गिफ्ट भी खूब बिके। इस दिन कोई हंगामा न हो इसके लिए पुलिस भी सख्त नजर आई। ऐसे में ज्यादातर लोगों ने घरों पर ही सादगी के साथ इस विशेष दिन को मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed