{"_id":"246d7e2d649bb4ff9e36ad62555bb74d","slug":"on-rape-of-innocent-beaten-police-handed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम से दुष्कर्म पर पीटा, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम से दुष्कर्म पर पीटा, पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Wed, 12 Aug 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली के मोहल्ला नारायनपुर में 65 वर्षीय वृद्ध पर परिजनों ने तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। मोहल्लेवासियों ने आरोपी की जमकर धुनाई की। बाद इसके उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बालिका को डाक्टरी परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मोहल्ला नारायनपुर में एक शर्मसार घटना घटित हुई। मोहल्ला नारायनपुर में तीन वर्षीय बालिका अपने दरवाजे पर खेल रही थी। उसी दौरान मोहल्ले में ही रहने वाला 65 वर्षीय वृद्ध उसे चाकलेट दिलाने की बात कहकर बालिका को अपने घर ले गया, यहां पर उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
मासूम की चीख पुकार सुनकर मोहल्लेवासी एकत्रित हो गए। मोहल्लेवासियों ने आरोपी की पिटाई की। सूचना पर पहुंचे नारायनपुर चौकी इंचार्ज मो. शाकिर ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने जानकारी की। बालिका के परिजनों ने मासूम के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मासूम को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है।