{"_id":"6adbbaffb421d63048061213","slug":"elderly-woman-murdered-while-alone-at-home-body-found-tied-to-a-cot-auraiya-news-c-211-1-aur1009-153708-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: घर में अकेली वृद्धा की हत्या, चारपाई से बंधा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: घर में अकेली वृद्धा की हत्या, चारपाई से बंधा मिला शव
विज्ञापन
फोटो-04 भूरी देवी। फाइल फोटो
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बंथरा में घर में अकेली रह रही 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। उनका शव खटिया पर बंधा मिला, जबकि पास ही खून से सनी तौलिया पड़ी मिली। जांच में खटिया पर मोबाइल फोन, टॉर्च और लाठी रखी मिली। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। कमरों में फैले मिले सामान से परिजन ने हत्या के बाद लूट की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस जांच में बुजुर्ग के पैर में तोड़िया व कान में कुंडल मिले हैं।
गांव बंथरा निवासी अनंग पाल सिंह सेंगर के परिवार में पत्नी भूरी देवी(62), बेटा रिंकू, टिंकू और दोनों बहुएं हैं। अनंग फरीदाबाद में सुरक्षाकर्मी हैं। जबकि वहीं रिंकू दुकान और टिंकू ऑटो चलाता है। गांव स्थित घर पर भूरी देवी अकेली रहती थीं। शुक्रवार सुबह पड़ोसी रोहित की बेटी छवि तसला लेने के लिए भूरी देवी के घर पहुंची थी। मुख्य दरवाजा बंद होने पर उसने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
छवि ने इसकी जानकारी परिजन और अन्य ग्रामीणों को दी। इसके बाद गांव निवासी भूरी के जेठ की बेटी नीशू पड़ोसी के घर से छत के रास्ते भूरी देवी की छत पर पहुंचकर जीने से नीचे उतरी। अंदर का नजारा देखकर वह चीख पड़ी। बुजुर्ग महिला का शव खटिया पर बंधा हुआ था और पास ही खून से सनी तौलिया पड़ी थी। इसके अलावा कमरों में सामान बिखरा मिलने से ग्रामीणों ने लूट के इरादे से हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही एएसपी आलोक मिश्रा, सीओ पुनीत मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजन से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, घटना की जानकारी के बाद पति व बेटे घर पहुंचे। महिला का शव देख परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
25 दिन पहले बेची थी 50 हजार की मक्का, बहू और पत्नी के जेवर पार
फरीदाबाद से लौटे पति अनंग पाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही मक्का बेचकर पत्नी को 50 हजार रुपये दिए थे। इसके अलावा घर में रखे डेढ़ लाख रुपये के जेवर रखे थे। इसके अलावा बड़ी बहू के भी ढाई लाख के जेवर रखे थे, जिससे लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई है।
ताले खुले मिलने से परिचित पर शक
पुलिस जांच में सामने आया कि कमरों के ताले टूटे नहीं बल्कि खुले मिले थे और मृतका भूरी देवी खुद चाबियां अपने पास रखती थीं। इससे किसी परिचित के शामिल होने का शक जताया जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि सटकर सो रहे जेठ और परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की भनक तक नहीं लगी।
दो से अधिक आरोपियों के शामिल होने की आशंका
पूछताछ में पता चला कि बुजुर्ग बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे तक घर के बाहर नजर आई थीं। सुबह उनका शव खटिया से बंधा हुआ और आसपास खून के धब्बे मिले। घटनास्थल और सबूतों को देखकर पुलिस का अनुमान है कि इस वारदात को किसी एक व्यक्ति ने नहीं, बल्कि दो से अधिक लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। बेटी रीता ने बताया कि मां कमरे में ताला लगाने के बाद चाबी अपने पास रखती थी।
वर्जन
छानबीन व पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शनिवार को डॉक्टरों का पैनल वीडियोग्राफी कर पोस्टमार्टम करेगा। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।- आलोक मिश्रा, एएसपी