फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Old video of giving money to CMO goes viral

Auraiya News: सीएमओ को पैसे देने का पुराना वीडियो वायरल

Sat, 24 Feb 2024 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Old video of giving money to CMO goes viral
औरैया। सीएमओ का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें सीएमओ किसी व्यक्ति से मानदेय मांग रहे हैं। इस पर एक व्यक्ति उन्हें रुपये दे रहा है। कम रुपये की बात कहकर सीएमओ रुपये लेने से मना कर रहे हैं। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। उधर सीएमओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शुक्रवार को सीएमओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा का पैसे लेते एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें सीएमओ किसी मरीज को देख रहे हैं। लगभग पांच मिनट तक चेकअप के बाद जब मरीज चला गया तो मानदेय को लेकर सीएमओ व सामने वाले व्यक्ति के बीच बातचीत शुरू हो जाती है। पैसे देने वाला व्यक्ति कहता है कि साहब आदेश, इस पर सीएमओ कहते हैं तुम आए ही नहीं तो आदेश तो करना ही था। इस पर वह कहता है कि नहीं मैं आया था एक दिन संडे को रात में तो कोई भाई साहब बैठे थे, साढे नौ बजे के आसपास, तो मैं टिंकू से मिलकर चला गया था। हमने सोचा टाइम लगेगा। एक दिन और आया था तो आप बाहर गए थे। इसके बाद सीएमओ कहते हैं कि दो बातें हैं एक तो हमारा मानदेय वापस करो। पेनाल्टी जो लगती है तुम से। आगे कहते हैं, अबे यार.. ये मानदेय हमें देकर आना पड़ता है। ये हमें यहां व्यवस्था, उतार-चढ़ाव बैलेंस करने का मानदेय है, तुमसे तो हम बहुत ही कम मानदेय लेते हैं। तुम बढि़या आदमी हो दवाई-ववाई दिलाते रहते हो, गिनने हैं तो हजारों में गिनते रहते हैं। नोट यहां रख देना, यह कहते हुए सामने वाले व्यक्ति से कागज के नीचे रुपये रखने का इशारा कर सीएमओ कुर्सी से उठकर अंदर कमरे में चले जाते हैं।
विज्ञापन

कुछ देर बाद लौटने पर वह व्यक्ति कहता है, आप हमसे बिल्कुल इस तरह से रहिए जैसे कोई बड़े साहब होते हैं, मैं बिल्कुल खुले हाथ का हूं मैं कोई ऑब्जेक्शन नहीं करता। इस पर सीएमओ कहते हैं, नहीं नहीं आप परेशान न होइए। इसके बाद वह कुछ और कहते हैं, लेकिन शोरगुल के कारण वीडियो में स्पष्ट नहीं सुनाई दिया। बात करते-करते वह व्यक्ति 500-500 के नोट सीएमओ की तरफ बढ़ाता है। सीएमओ टेबल पर रखे कागज को उठाकर उसके नीचे रुपये रखने को कहते हैं और पूछते हैं कितने रुपये हैं। जब उस व्यक्ति ने बताया कि पांच हैं तो सीएमओ ने यह कहते हुए अपनी कुर्सी से उठ गए कि नहीं पांच नहीं आठ से कम नहीं। तभी वीडियो कट हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वीडियो सितंबर माह का है। पड़ोस में रहने वाला कर्मचारी संदीप वार्ड बॉय अपनी पत्नी को दिखाने आया था। उसी समय वो व्यक्ति जो मुझे पैसा पकड़ाने की कोशिश कर रहा है मैं उसे नहीं जानता। मैंने पैसे भी नहीं पकड़े आप चाहे चार बार वीडियो देख लो। हंसी खुशी के वातावरण में मैं बात कर रहा हूं कि अरे क्या मानदेय है क्या पेनाल्टी लगाऊं तुम्हारे ऊपर। वह साजिशन मुझसे कहलवाना चाहता था कि मैं कोई बड़ी रकम बोल दूं। जब वह मुझे पैसा पकड़वाने लगा तो मैं अंदर चला गया। मैं यह नहीं जानता वह कौन है। मुझे किस बात के पैसे देना चाहता था। यह सब किसी की साजिश है।
डॉ. सुनील कुमार वर्मा , सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed