फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Officers arrived in winter, fewer complainants came.

Auraiya News: सर्दी में अफसर पहुंचे, कम आए फरियादी

Sun, 28 Dec 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 28 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Officers arrived in winter, fewer complainants came.
फोटो-18-सहार में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी।संवाद
औरैया। सहार थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी अभिषेक भारती ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में आईं नौ शिकायतों में भूमि विवाद व पुलिस से संबंधित प्रकरण प्रमुख रहे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने पुलिस से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारी रमेश सिंह एवं अन्य अधिकारियों को निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए।
विज्ञापन

वहीं दिबियापुर में एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य ने जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कांशीराम कॉलोनी में आवंटित लोगों के स्थान पर दूसरे लोगों के रहने की शिकायत की गई। इस पर एडीएम ने ईओ को जांच के निर्देश दिए। थाना दिवस में जमीन के विवाद व कब्जा से संबंधित चार शिकायतें आईं। इनमें उमरी के रामप्रकाश ने खेत में अवैध कब्जा को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। इसको संबंधित लेखपाल जयपाल को निस्तारण के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमालपुर के रामनारायण ने जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। एडीएम ने लेखपाल अमरेश कुमार व बबीना चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को मौके पर निस्तारण के लिए भेजा गया। वहीं, दिबियापुर निवासी एक महिला ने कांशीराम कॉलोनी पर किसी अन्य के द्वारा अवैध कब्जा कर निवास करने का शिकायती पत्र दिया। इसके निस्तारण के लिए एडीएम ने ईओ विनय कुमार को निर्देशित करते हुए तत्काल खाली कराने का आदेश दिया। इस मौके पर अपराध निरीक्षक शेर सिंह, राजस्व निरीक्षक अखिलेश पांडेय व लेखपाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
अजीतमल में शनिवार को कोतवाली परिसर में एसडीएम निखिल राजपूत व प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान तीन शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर किसी भी प्रकरण का निस्तारण नहीं हो सका।


एसडीएम ने शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर समस्त चौकी प्रभारी, लेखपाल तथा संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
अयाना थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस पर सर्दी हावी दिखी। इसके चलते मात्र एक फरियादी बीझलपुर निवासी शिवकुमार ही जमीन पर कब्जे की समस्या लेकर पहुंचा था। तहसीलदार अविनाश सिंह लोगों की समस्याओं को सुनने पहुंचे थे। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि टीम को स्थलीय निरीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed