फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Notice to 128 traders who do not pay income tax

जमा न करने वाले 128 व्यापारियों को नोटिस

Fri, 13 Dec 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Notice to 128 traders who do not pay income tax
औरैया। आयकर विभाग ने 128 व्यापारियों को अंतिम नोटिस जारी कर 15 दिसंबर तक का समय देते हुए टैक्स जमा करने की बात कही है। समय से टैक्स जमा न करने वाले व्यापारियों को विभाग द्वारा सीधे तौर पर जुर्माना और अन्य कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिसमें रिपोर्ट दर्ज कराने के अलावा अन्य कार्रवाई भी शामिल है।
विज्ञापन

आयकर विभाग छह महीनों से 300 व्यापारियों को लगातार चेतावनी नोटिस जारी कर रहा है। जिसमें सिर्फ 50 व्यापारियों ने नोटिस का जबाब देते हुए नवंबर के अंत में अपना टैक्स जमा किया। लेकिन 128 व्यापारी ऐसे निकले जिन्होंने न तो टैक्स भरने की जहमत उठाई और न ही नोटिस का जबाव दिया। इन व्यापारियों ने आनलाइन फाइन दाखिल नहीं की है। जिस कारण ऐसे 128 व्यापारियों को दिसंबर माह की शुरुआत में ही अंतिम और कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उन्हें 15 दिसंबर तक का समय दिया है। उन्हें कारण बताओ नोटिस में सख्त चेतावनी दी गई है कि यदि वह 15 दिसंबर तक टैक्स जमा नहीं करते हैं या फिर जबाव नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभागीय सूत्रों की मानें तो कुछ छोटे व्यापारी भी टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। उन पर शीघ्र विभाग शिकंजा कसेगा।
विज्ञापन

इनसेट
आयकर अधिकारी उर्वीधर ने बताया कि टैक्स जमा न करने वाले व्यापारियों को नोटिस जारी कर 15 दिसंबर तक का समय दिया गया है। इन व्यापारियों पर कार्रवाई ही तय है। यदि वह समय से टैक्स जमा नहीं करते हैं तो वह जुर्माना भरने को तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट -
संयुक्त आयकर आयुक्त करेंगी व्यापारियों के साथ बैठक
औरैया। संयुक्त आयकर आयुक्त रेंज वन आगरा सीता श्रीवास्तव शुक्रवार की शाम चार बजे आयकर कार्यालय पर व्यापारियों के साथ बैठक करेंगी। जिसमें वह न केवल व्यापारियों की आयकर संबंधी समस्या का समाधान करेंगी। बल्कि टैक्स जमा करने से संबंधित जानकारी भी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed