फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Notice pasted on second day for removal of encroachment on canal land

Auraiya News: नहरी भूमि पर कब्जा हटवाने के लिए दूसरे दिन भी नोटिस चस्पा

Wed, 06 Mar 2024 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Notice pasted on second day for removal of encroachment on canal land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। सरकारी नहरी भूमि पर कब्जा हटाने के लिए आज लगातार दूसरे दिन भी नोटिस चस्पा करने की प्रक्रिया जारी रही। इससे कब्जा धारकों में खलबली मची रही।

सिंचाईं विभाग इस समय दिबियापुर की सरकारी नहरी भूमि पर अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस दे रहा है। पिछले सप्ताह पहले चरण के नोटिस उन 68 कब्जा धारकों को जारी किए गए। जिनके भवन नहर पुल पर बनने वाले नए पुल के एलाइनमेंट की जद में आ रहे हैं जबकि मंगलवार से दूसरे चरण के 251 अवैध कब्जा धारकों को नोटिस जारी करने शुरू किए गए।
विज्ञापन

सिंचाईं विभाग के अधिकारियों के अनुसार आज बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी भवनों पर नोटिस चस्पा किए जाने का क्रम जारी रहा। सिंचाईं विभाग के अधिशासी अभियंता पीएस पटेल का कहना है कि पहले चरण के बांटे गए नोटिसों में कब्जा हटाने की तारीख 13 मार्च नियत थी। इस तिथि के नजदीक आने पर प्रशासन को कब्जा हटवाने के लिए लिखा पढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, स्थानीय लोगों ने कोई विकल्प खोजकर तोड़फोड़ रोके जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अभी वर्ष 2019 में ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। अब फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलने की संभावना से स्थानीय लोगों के रातों की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed