{"_id":"6182c67013ada028016f380b","slug":"nirikshan-auraiya-patakhe-auraiya-news-knp66205702","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे की दुकानों पर मानकों की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे की दुकानों पर मानकों की अनदेखी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। कस्बे में मानकों की अनदेखी कर पटाखे की दुकानें सजा दी गई है। प्रशासन ने भले ही लाइसेंस दिया हो, लेकिन दुकानदार नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
पटाखा बिक्री के लिए तहसील प्रशासन ने आवेदन पर 51 को अस्थायी लाइसेंस जारी किए हैं। लाइसेंस जारी करने से पहले नियम व शर्तें पूरी करने की जानकारी मांगी गई थी। इसी के आधार पर प्रशासन से स्वीकृति दी, लेकिन कस्बे में बिक्री के लिए सजाई गई दुकानों पर नियमों की अनदेखी की जा रही है। मानकों के मुताबिक बिक्री करने वाले की आयु 18 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
दुकानों पर टिनशेड, बालू, पानी, अग्नि शमन यंत्र आदि होना अनिवार्य है। इसके बाद इन मानकों को पूरा नहीं किया जा रहा है। दुकानों पर नाबालिग पटाखों की बिक्री कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। पूर्व में इस तरह की लापरवाही से हादसे भी हो चुके हैं। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि मानक पूरा न करने वालों को अनुमति नहीं दी जाएगी।