फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   NIA teams had set up camp on Wednesday evening itself

Auraiya News: बुधवार शाम को ही एनआईए की टीमों ने डाल लिया था डेरा

Fri, 05 Dec 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
NIA teams had set up camp on Wednesday evening itself
फोटो-16-कमलकांत वर्मा के आवास के बाहर खड़ीं एनआईए टीम की गाड़ियां। संवाद
विज्ञापन

-टीमों ने पहचान छिपाने के लिए लखनऊ की ट्रेवल एजेंसियों से ली थी गाड़ियां
- कुल 13 टीमें कारोबारी के आवास और प्रतिष्ठानों को कार्रवाई के घेरे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। कारोबारी कमलकांत वर्मा के प्रतिष्ठानों पर जांच के लिए एनआईए ने सुव्यवस्थित योजना बनाई थी। लखनऊ से आई टीमों ने बुधवार शाम को ही शहर व आसपास के जिलों में डेरा डाल लिया था। इसके बाद पुलिस बल लेकर भोर पहर तीन बजे एक साथ घर और प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। पहचान छिपाने के लिए टीमों ने लखनऊ की ट्रेवल एजेंसियों से गाड़ियां ली थीं।
लखनऊ से कुल 13 टीमें कारोबारी के आवास और प्रतिष्ठानों पर छापा मारने के लिए गठित की गईं थीं। इसमें एनआईए के अलावा बिहार के पटना के पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। काफिले में बिहार नंबर की कार शामिल होने से ये बात और पुख्ता हो गई। बुधवार को सुबह आठ बजे से ही सभी टीमें लखनऊ में एकत्रित हुईं। औरैया पहुंचने के लिए उन्होंने लखनऊ की ही ट्रैवल एजेंसियों से गाड़ियां मंगाई। इसके बाद दोपहर बाद वह औरैया के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

बुधवार शाम को सभी टीमें औरैया, इटावा और कानपुर देहात में पहुंच गईं थीं। इसके बाद रात दो बजे पुलिस बल लेकर टीमों ने एक साथ छापा मारा। इससे किसी को कुछ समझने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधा घंटे तक नहीं खोले गेट
एनआईए टीम बुधवार रात को ठीक तीन बजे जिला अस्पताल के पास स्थित कारोबारी के मकान पर पहुंच गई थी। टीम ने डोर बेल बजाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद करीब आधे घंटे तक टीम गेट खटखटाने के साथ ही आवाज लगाती रही लेकिन कोई बार नहीं आया। बाद में किसी तरह आधे घंटे के बाद कमलकांत के बेटे ने गेट खोला। इसके बाद टीम घर में दाखिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed