फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Newly constituted board meeting today, there will be talk on waterlogging

Auraiya News: नवगठित बोर्ड की बैठक आज, जलभराव पर होगी बात

Wed, 21 Jun 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 21 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Newly constituted board meeting today, there will be talk on waterlogging
फोटो-20एयूआरपी-19- 22 मई के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। नगर पंचायत दिबियापुर के नवगठित बोर्ड के अध्यक्ष और सभासदों की पहली बैठक बुधवार को होगी। पहली बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास होने की उम्मीद है।
22 मई को अमर उजाला ने नगर में जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। नगर पंचायत दिबियापुर के अध्यक्ष पद पर राघव मिश्रा और 15 वार्डों में सभासद निर्वाचित हुए थे। सभी का शपथ ग्रहण समारोह गत 27 मई को हो चुका है। अब नगर के विकास का खाका खींचने के लिए बोर्ड की पहली बैठक 21 मई को प्रस्तावित है। नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने सुबह 10 बजे बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

चेयरमैन राघव मिश्रा ने बताया कि पहली बैठक में नगर की आधारभूत समस्याओं पर चर्चा होगी। सबसे बड़ी जलभराव की समस्या से निदान को लेकर चर्चा करके प्रस्ताव पास किए जाएंगे, ताकि जल्द से जल्द जलभराव की समस्या से नगर वासियों को निजात दिलाई जा सके। जहां नालियां और सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें बनवाने के लिए भी प्रस्ताव पास होंगे। जिन गलियों में प्रकाश व्यवस्था की समस्या होगी, उनका भी समाधान कराने के लिए प्रस्ताव पास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि चुनाव में घोषित संकल्प पत्र में लिखे विकास कार्यों पर भी चर्चा करके सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास कराए जाएंगे। यहां बता दें कि गत 22 मई को अमर उजाला ने नगर में जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसमें बताया था कि नगर पंचायत की नई सरकार के सामने जलभराव से निजात सबसे प्रमुख समस्या है। अब लोगों को पहली बोर्ड बैठक में होने फैसले के साथ जलभराव की समस्या से निजात पर नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed