{"_id":"6b0c70f3ceeb644b5b074362","slug":"newborn-dies-suspected-cause-is-exposure-to-cold-auraiya-news-c-211-1-aur1024-155747-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नवजात की मौत, ठंड लगने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नवजात की मौत, ठंड लगने की आशंका
विज्ञापन
- परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से किया इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रिहुआ निवासी उमेश पुत्र महेंद्र सिंह के एक माह के नवजात बेटे मयंक की तबीयत बिगड़ गई। परिजन बच्चे को दो निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचे थे जहां से डॉक्टर ने सीएचसी ले जाने की सलाह दी। सीएचसी ने डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. प्रदीप सिंह ने सर्दी के कारण बच्चे की हालत बिगड़ने की आशंका जताई है।
हालांकि मौत का वास्तविक कारण चिकित्सकीय जांच के बिना स्पष्ट नहीं हो सका। अस्पताल की ओर से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन के बाद परिजन से पूछताछ की। इस दौरान परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद परिजन नवजात के शव को लेकर चले गए। कोतवाल यशवंत सिंह ने सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजन ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद शव परिजन को सौंप दिया गया था।