फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Navratri preparations in full swing, artists are decorating idols

Auraiya News: नवरात्र की तैयारी तेज, प्रतिमाएं सजा रहे कलाकार

Wed, 02 Oct 2024 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Navratri preparations in full swing, artists are decorating idols
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। तीन अक्तूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र को लेकर मंदिरों से लेकर घरों तक तैयारियां जोरों से शुरू हैं। अगले नौ दिनों तक माता के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी। इस बार माता का आगमन डोली पर होगा और भैंसे पर विदाई होगी। 12 अक्तूबर को विजय दशमी मनाई जाएगी।

नव दुर्गा की तैयारियों के लेकर मंदिरों में साफ-सफाई जोरों पर है। जगह-जगह पंडाल लगाए जा रहे हैं। कस्बा बिधूना क्षेत्र के पसुआ निवासी रामदास मिश्रा ने बताया कि शारदीय नवरात्र तीन अक्तूबर से प्रारंभ हो रहा है। तृतीया तिथि वृद्धि होने से देवी दुर्गा की पूजा उपासना का यह पर्व 12 अक्तूबर तक चलेगा। देवी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन व नवरात्र व्रत पारण 13 अक्टूबर को सुबह 09:09 बजे से पहले किया जाएगा। इस बार एक तिथि की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


---------------

दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन तीन अक्तूबर को मां शैल पुत्री की पूजा होगी। इस दिन सुबह 09:39 से दोपहर 12:31 तक हस्त नक्षत्र, स्थिर लग्न, अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना होगी। घट स्थापना समय में भद्रा व अन्य दोष ना होने के कारण अत्यंत शुभ फल प्रदान करने वाला होगा। कलश स्थापना के लिए हस्त नक्षत्र में सुबह 07:44 से दोपहर 1:35 बजे तक समय सही रहेगा। इसके बाद ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंद माता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री देवी का पूजन होगा। बताया कि जो भी पहली बार नवरात्र के व्रत रखना चाह रहा है उसके लिए बहुत ही शुभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed