फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   nale

गंदगी से पटे पड़े नाले, सो रहे रखवाले

Wed, 26 Jun 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
nale
मोहल्ला बघाकटरा में गंदगी से पटा नाला - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर में पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते नाले-नालियां गंदगी से पटे पड़े हैं। हालत यह है कि बरसात केे शुरू होने से पहले पालिका की नाला सफाई को लेकर की गई ढिलाई का आम लोगों को सामना करना पड़ रहा है। इससे नालों के पानी की निकासी न होने से वे बरसात होते ही उफनाने लगे हैं। गंदगी के कारण मच्छरों की भी समस्या बनी इुई है। इससे लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

शहर में नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी का शहर के लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। शहर में पालिका प्रशासन की सफाई व्यवस्था पर जब अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो हकीकत सामने दिखाई दी। इस बाबत आम लोगों ने भी इस गंभीर समस्या को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। पड़ताल के दौरान अमर उजाला की टीम शहर के मोहल्ला बघाकटरा पहुंची। अहम बात यह है कि बघा कटरा में नाला बुरी तरह से गंदगी से पटा पड़ा था। सड़ांध फैल रही थी। इसके बाद टीम जिला अस्पताल पहुंची। जहां अस्पताल के बाहर का नाला गंदगी से भरा हुआ दिखाई दिया। जबकि मोहल्ला परिहार टोला में रामलीला मैदान के पास की स्थिति और भी ज्यादा परेशानी दायक दिखाई दी। यहां पर जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण बरसात का पानी सड़क पर भर गया। पास ही स्थित सब्जी मंडी में भी लबालब पानी भर जाने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में नाले-नालियों की हालत बहुत ही खस्ता है। पानी के निकासी की व्यवस्था न होने से बरसात के समय नाले उबल रहे हैं। जिससे गंदा पानी सड़कों के सहारे घरों में घुस रहा है। इससे बहुत दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला गुरुहाई निवासी कल्लू ने बताया कि पालिका प्रशासन की अनदेखी से शहर के नाले बंद पड़े हुए हैं। गंदगी के कारण लोगों को सड़क से निकलना भी दूभर हो रहा है। इससे मच्छरों की तादाद बढ़ जाने से बीमारियां फैलने की भी आशंका बनी हुई है। पालिका की यह अनदेखी आम लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रही है।
मोहल्ला विधिचंद्र निवासी शिवम अग्रवाल कहते हैं कि पिछली बार पालिका प्रशासन ने बरसात से पहले ही शहर के नाले-नालियों की सफाई का काम शुरू करा दिया था। जिससे खासकर व्यापारियों को दिक्कतों का कम सामना करना पड़ा था लेकिन इस बार तो शहर के अंदर गंदगी से पटे नालों के कारण काफी दिक्कतें हो रहीं हैं।

पालिका प्रशासन की ओर से नाला सफाई को कोई भी बजट नहीं बनाया गया है। पालिका कर्मियों के द्वारा सफाई व्यवस्था कराई जा रही है। जिसमें 22 बड़े नालों की सफाई उनकी खुद की देखरेख में चल रही है। जबकि शहर के अंदर के नालों की सफाई के लिए सफाई नायकों को निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी नाले साफ नहीं हुए हैं तो इसकी जांच कराते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-ओंकार सिंह
सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed