फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Naib Tehsildar sent notice to Nepal's Jahaira

Auraiya News: नेपाल की जहैरा को नायब तहसीलदार ने भेजा नोटिस

Mon, 19 Jan 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 19 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar sent notice to Nepal's Jahaira
फोटो-36-जहैरा बेगम को जारी किया गया नोटिस। संवाद
बिधूना। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कच्ची सूची में रठगांव के पिपरी में नेपाल निवासी जहैरा बेगम का नाम दर्ज है। उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है।
विज्ञापन

इसे लेकर सोमवार को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा ने उन्हें नोटिस जारी किया है। इसमें वैध दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया है। ऐसे न करने पर मतदाता सूची से नाम काट दिया जाएगा।
जहैरा बेगम ने एसआईआर के दौरान गणना प्रपत्र भरकर जमा किया था। इसमें अपने माता-पिता का पता नेपाल दर्ज किया था। इसके चलते उनकी 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो सकी। पिपरी गांव निवासी शालू से 15 वर्ष पहले शादी करके वह यहां आईं थीं और इसके बाद यहीं रह रही हैं। लेकिन अब उनके मतदाता बने रहे पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को मामले में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा ने जहैरा को नोटिस जारी किया है। इसमें 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे तहसील में दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। उन्हें 2003 में मतदाता सूची में उनका या उनके परिजन का नाम न होने का स्पष्टीकरण देना होगा। साथ ही अपनी मूल दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे। इसमें असफल होने पर उनका नाम मतदाता सूची से काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिपरी निवासी उर्मिला को भी नोटिस
इसके अलावा पिपरी निवासी उर्मिला को भी नोटिस जारी किया गया है। उनका नाम भी 2003 की सूची से मैप नहीं हो पा रहा है। उन्हें भी 22 जनवरी को तहसील में बुलाया गया है।


जिन लोगों की मैंपिग 2003 की मतदाता सूची से नहीं हुई है, उनसे दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। इसके लिए उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है। इसी के तहत जहैरा बेगम और उर्मिला को नोटिस जारी है। यदि निर्धारित समय में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तो ऐसे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे।
-गरिमा सोनकिया, एसडीएम बिधूना।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed