{"_id":"603923f38ebc3e8ca45ea103","slug":"murdered-and-hanged-the-dead-man-s-body-auraiya-news-knp6143198130","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन
26एयूआरपी 09 - लवकुश (फाइल फोटो)।
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर-किचई मार्ग पर शुक्रवार सुबह युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने मामला प्रेम प्रसंग का बता प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगा हंगामा किया।
पुलिस को दो घंटे तक शव नहीं उठाने दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए हैं। पुलिस ने परिजनों को किसी तरह समझाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में देर शाम प्रेमिका के पिता समेत दो लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बेला थानांतर्गत व्रतझाल निवासी राजबहादुर के पांच बेटे और पांच बेटियां हैं। सभी बेटियों की शादी हो गई है। बेटों में चौथे नंबर का लवकुश (25) भूसे का व्यापार करता था। उसका पास के गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार सुबह चार बजे वह लोडर से भूसा बेचने के लिए छिबरामऊ जा रहा था।
विज्ञापन
सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने लवकुश का शव गांव से एक किमी दूर गोपालपुर-किचई मार्ग पर पेड़ से लटका देखा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव उतार लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो परिजनों ने लवकुश की प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगा गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी।
बताया कि गुरुवार को प्रेमिका की शादी हुई थी। उसने रात में लवकुश को फोन कर उसे ले जाने को कहा था। काफी प्रयास के बाद पुलिस परिजनों को शांत करा पाई।
एसपी अपर्णा गौतम, एएसपी शिष्य पाल और सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने भी मौके पर जाकर जांच की। देर शाम राजबहादुर ने सहायल थाने में प्रेमिका के पिता गांव किवैहिया निवासी पृथ्वीराज समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि लकड़ी डालकर गाड़ी रोकी गई और बेटे को फांसी पर लटकाकर मार दिया।
मौके पर क्षतिग्रस्त मोबाइल मिला है। लोडर का एक तरफ का शीशा भी टूटा है। इससे परिजनों का हत्या का शक और गहरा गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कई बार दोनों एक साथ देखे गए।