{"_id":"69fcc9a6ba1c14aeb906622f","slug":"municipal-body-bulldozers-run-on-illegal-construction-in-cemetery-construction-demolished-auraiya-news-c-213-1-hra1001-149348-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कब्रिस्तान में अवैध निर्माण पर चला निकाय का बुलडोजर, ढहाए गए निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कब्रिस्तान में अवैध निर्माण पर चला निकाय का बुलडोजर, ढहाए गए निर्माण
विज्ञापन
फोटो 29: बिलग्राम चुंगी स्थिति कब्रिस्तान में अवैध निर्माण को ढहाती नगर पालिका की जेसीबी व मौज
हरदोई। कब्रिस्तान में अवैध निर्माण पर बृहस्पतिवार को निकाय का बुलडोजर चला। कब्रिस्तान की आरक्षित श्रेणी की भूमि पर कब्जा और दुकान बनवाए जाने के मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने तीन नामजद समेत इस्लामिया कमेटी के सदस्यों के विरुद्ध मार्च माह में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में डीएम अनुनय झा ने कब्रिस्तान की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए सदर एसडीएम, सीओ और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को नामित कर कमेटी गठित की है।
डीएम की ओर से नामित कमेटी में अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार अनुपम तिवारी और शहर कोतवाल संजय त्यागी ने पुलिस फोर्स के कब्रिस्तान की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को निकाय की जेसीबी से चिह्नित दुकानों और अन्य निर्माण को ढहवा दिया गया। निकाय की टीम की तरफ से अतिक्रमण और निर्माण ढहाए जाने से दुकानदारों में खलबली मच गई। टीम ने कब्रिस्तान में बनाई गई दुकानों को पहले से ही हटा लिए जाने के लिए अवैध कब्जेदारों को नोटिस दिए थे। तय समय में निर्माण न हटाने पर टीम ने निर्माण ढहाने के साथ ही लोहे की दुकानों को भी हटवा दिया।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कब्रिस्तान की भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने के लिए अभियान जारी रहेगा। टीम की तरफ से हटाए गए कब्जे आदि की सामग्री को जब्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। टीम में निकाय के अतिक्रमण प्रभारी अमित सिंह चौहान, आशीष अवस्थी मौजूद रहे। वहीं, कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कराने और दुकान आदि निर्माण कराने के आरोप में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने 23 मार्च 2026 को कोतवाली शहर में अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर मोहल्ला सरायथोक पूर्वी निवासी मोहम्मद खालिद, बैटगंज निवासी सचिव हफीज खान, सरायथोक पूर्वी निवासी रियासत खान को नामजद करते हुए कमेटी के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।