फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   MPs reached the Gandhi Sankalp Yatra, the problems were counted

गांधी संकल्प यात्रा में पहुंचे सांसद को गिनाईं समस्याएं

Sat, 02 Nov 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
MPs reached the Gandhi Sankalp Yatra, the problems were counted
अजीतमल (औरैया)। गांधी संकल्प संकल्प यात्रा का शुभारंभ क्षेत्र के अमावता गांव से इटावा सांसद प्रो.रामशंकर कठेरिया ने किया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने सांसद को क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। समस्याएं सुनने के बाद सांसद ने जल्द निजात दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पदयात्रा शुक्रवार को सहबाजपुर होते हुये प्रतापपुर पहुंची। प्रतापपुर में ग्रामीण मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या लिए खड़े रहे। लेकिन उनकी समस्या नहीं सुनी गई। यात्रा काजीपुर होते हुए हजारीपुर पहुंची। यहां चौपाल के दौरान नीरज राजपूत ने सांसद इटावा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत पाठक, सदर विधायक रमेश दिवाकर, जिलाध्यक्षा गीता शाक्य, तिर्वा ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। यात्रा संयोजक रजनीश पांडेय ने क्षेत्रीय समस्याएं सांसद को गिनाईं। यहां ग्रामीणों से रूबरू होकर सांसद ने उनकी समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि भदसान चौकी प्रभारी की मिलीभगत से गांव में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। सांसद ने कोतवाली प्रभारी शराब कारोबार बंद कराने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अरविंद कटियार को योजनाओं से पात्रों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलामंत्री विशंभर भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय व महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अंगूरी पाल के अलावा गिरीश तिवारी, आशाराम राजपूत, इंद्रपाल परिहार, सोनू सेंगर, विवेक पाठक व पिंकी सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed