फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   MP gives green signal to Unchahar Express

Auraiya News: ऊंचाहार एक्सप्रेस को सांसद ने दिखाई हरी झंडी

Mon, 25 Sep 2023 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
MP gives green signal to Unchahar Express
कंचौसी। कोरोना काल से बंद चल रही ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन का सोमवार रात से कंचौसी स्टेशन पर ठहराव शुरू हुआ। सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। हजारों की संख्या में पहुंचे कस्बे के लोगों ने सांसद देवेंद्र सिंह भोले का फूल मालाओं से स्वागत किया। अपने समय के अनुसार लगभग 10 मिनट देर से रात 9 बजकर 12 मिनट पहुँची। ट्रेन के दोनों ड्राइवरों को माला पहनाकर लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।
विज्ञापन

दिल्ली की ओर जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस जैसे ही कंचौसी स्टेशन पहुंची लोगों में उत्साह भर गया। सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा अब लोगों को दिल्ली जाने की राह आसान हुई है। सांसद ने अपने भाषण में टिकिट बिक्री पर जोर दिया, उन्होंने कस्बा वासियों से कहा टिकिट जरूर ले, जिससे एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन सुचारू रूप से होता रहे।
विज्ञापन

जनता की सुविधा को देखते हुए जल्द कई ट्रेनों का ठहराव कराया जाएगा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कंचौसी राजेंद्र सिंह राजू , ब्लॉक प्रमुख सहार ऋषि सिंह, दीपक गौर, छोटे शुक्ला, श्याम जी मिश्रा सहित रेलवे के अधिकारी ऊंचाहार एक्सप्रेस को सांसद ने नगर पंचायत अध्यक्ष कंचौसी राजेंद्र सिंह राजू, ब्लॉक प्रमुख सहार ऋषि सिंह, दीपक गौर, छोटे शुक्ला, श्याम जी मिश्रा, रेलवे के वाणिज्य कर अधिकारी संतोष त्रिपाठी, परिचालन विभाग आशुतोष सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed