फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mother fainted and died before her daughter's departure

Auraiya News: बेटी की विदाई से पहले गश खाकर गिरी मां की मौत

Tue, 15 Apr 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 15 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mother fainted and died before her daughter's departure
गुड्डी देवी की फाइल फोटो। - फोटो : गुड्डी देवी की फाइल फोटो।
रुरुगंज (औरैया)। बिधूना कोतवाली के चंदिया गांव में बेटी की विदाई से पहले रो रही मां गुड्डी देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। इससे शादी वाले घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन

मां की मौत बेटी की हालत भी बिगड़ गई, उसे रात में अस्पताल ले जाया गया। अगले दिन मां की अर्थी उठने के बाद गमगीन माहौल में बेटी की विदाई की गई।
दिल को झकझोर देने वाला यह मामला बिधूना कोतवाली के चंदिया गांव का है। गांव निवासी रामचंद्र राजपूत की बेटी संगीता की शादी अछल्दा थाना के सेउपुर निवासी रामहेत के पुत्र नारायन से तय थी। सोमवार को धूमधाम से बरात आई। हंसी-खुशी द्वारचार की रस्में पूरी हुईं। देर रात घर में भांवरों और कलेवा के बाद विदाई की रस्म की तैयारी हो रही थी।
विज्ञापन

इस बीच संगीता की मां गुड्डी देवी (45) जोर-जोर से रोने लगीं। परिजनों ने उन्हें संभाला, तभी वह गश खाकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें होश में लाने की कोशिश करते रहे, लेकिन कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में मातम पसर गया। अपने सामने मां की मौत से संगीता की भी हालत बिगड़ गई। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंगलवार को गुड्डी देवी का अंतिम संस्कार किया गया। उसके बाद शाम को गमगीन माहौल में संगीता की विदाई की गई। मां की मौत से उसकी आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे। परिवार के लोगों ने उसे ढांढस बंधाकर विदा किया। दूल्हा नारायन भी इस दौरान गुमसुम रहा। कुछ बराती भी मंगलवार देर शाम तक रुके रहे। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया।


बिना पोस्टमार्टम कराए किया अंतिम संस्कार

बेटी की विदाई के दौरान गुड्डी देवी जब बेहोश कर गिरीं तो मौके पर मौजूद लोगों ने उनकी नब्ज देखी। बेहोश समझ कर गांव के ही एक चिकित्सक को दिखाया, जिन्होंने मौत की पुष्टि की। हालांकि परिवार ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया, जिससे मौत की वजह सामने नहीं आ सकी। उनकी दो बेटियों में बड़ी बेटी सरिता की शादी पहले ही हो चुकी है। संगीता दूसरी बेटी है। एक बेटा पिंटू भी है, जिसकी शादी नहीं हुई है। पति रामचंद्र राजपूत खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed