फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mother and son attacked with sharp weapons

Auraiya News: मां-बेटे पर धारदार हथियार से हमला

Mon, 20 May 2024 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Mother and son attacked with sharp weapons
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव एरवाटीकुर के मजरा तकिया में घर के बाहर अलग-अलग चारपाई पर सो रहे मां-बेटे पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला किया। हमलावर दोनों को मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकले। घायलों को कस्बे के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

एरवाटीकुर के मजरा तकिया निवासी सुरेंद्र कुमार उर्फ भगत (45) और उसकी मां रामदेवी (65) भीषण गर्मी के चलते रोज की तरह रविवार देर रात घर के बाहर अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे। रविवार देर रात लगभग तीन बजे हमलावरों ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला किया।
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर घर में मौजूद सुरेंद्र के बड़े भाई वीरेंद्र की पुत्रियां व ग्रामीण अपने-अपने घरों से बाहर आए। ग्रामीणों के आने की आहट पाकर हमलावर सुरेंद्र और रामदेवी को मरणासन्न हालत में छोड़कर मौके से भाग निकले। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एरवाकटरा में भर्ती कराया। दोनों की गंभीर हालत के चलते सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहित कुमार ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

दोनों घायलों को निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हमलावरों का पता नहीं चल सका है न ही किसी व्यक्ति ने इस संबंध में किसी पर शक जाहिर किया है। तहरीर मिलने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। - संत प्रकाश पटेल, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed