फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   More than half the candidates left the PCS pre-exam.

Auraiya News: आधे से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ दी पीसीएस प्री परीक्षा

Sun, 12 Oct 2025 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 12 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
More than half the candidates left the PCS pre-exam.
फोटो-12एयूआरपी 29- वैदिक इंटर कॉलेज के गेट पर अभ्यर्थियों की होती बायोमेटि्रक जांच। संवाद
औरैया। प्रस्तावित पीसीएस प्री परीक्षा रविवार को जिले के 10 केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न कराई गई। दोनों पालियों में आधे से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा ही छोड़ दी। कुल पंजीकृत 4320 अभ्यर्थियों के मुकाबले 1712 ने परीक्षा दी जबकि 2600 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ जुट गई। कतार में खड़े हुए अभ्यर्थी बारी-बारी बायोमीट्रिक जांच व तलाशी के बाद केंद्र के अंदर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक केंद्र के बाहर गेट पर पुलिस का अमला भी तैनात रहा। उधर, मजिस्ट्रेट भी लगातार केंद्रों की खाक छानते रहे। प्रत्येक केंद्र पर बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से लेकर जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम से एक-एक परीक्षा कक्ष पर नजर रखी गई। उधर, प्रश्न पत्र से लेकर ओएमआर शीट समय से ट्रेजरी से केंद्रों पर पहुंचाई गई।
विज्ञापन

नकल विहीन व पारदर्शी ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमले के वाहन लगातार फर्राटा भरते नजर आए। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिषेक भारती ने भी केंद्रों का जायजा लिया। प्रमुख चौराहों व तिराहों से लेकर परीक्षा केंद्रों के इर्दगिर्द पुलिस की मौजूदगी रही। ट्रेफिक पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। परीक्षा केंद्र के बाहर बेवजह की भीड़ न जुटे इसे लेकर पुलिस हिदायत देती रही। वहीं, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में आने वाली फोटोकॉपी की दुकानों को बंद कराया गया। परीक्षा केंद्र में दाखिल होने से पहले अभ्यर्थियों की तलाशी में स्टॉल से लेकर अन्य सामग्री को बाहर ही जमा करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
परीक्षा देने से पहले नोट्स पर नजर डालते दिखे अभ्यर्थी
निर्धारित समय से पहले अभ्यर्थी रविवार को अपने आवंटित परीक्षा केंद्र के बाहर पहुंच गए। ऐसे में कई अभ्यर्थी सड़क किनारे खाली जगह देखकर परीक्षा के लिए बनाए गए नोट्स पर नजर डालते दिखे। हालांकि गेट पर इंट्री शुरू होने के साथ ही वो अंदर चले गए।

-------------------
आंकड़ों पर एक नजर
पंजीकृत अभ्यर्थी- 4320
उपस्थित- 1712
अनुपस्थित- 2600

फोटो-12एयूआरपी 29- वैदिक इंटर कॉलेज के गेट पर अभ्यर्थियों की होती बायोमेटि्रक जांच। संवाद

फोटो-12एयूआरपी 29- वैदिक इंटर कॉलेज के गेट पर अभ्यर्थियों की होती बायोमेटि्रक जांच। संवाद

फोटो-12एयूआरपी 29- वैदिक इंटर कॉलेज के गेट पर अभ्यर्थियों की होती बायोमेटि्रक जांच। संवाद

फोटो-12एयूआरपी 29- वैदिक इंटर कॉलेज के गेट पर अभ्यर्थियों की होती बायोमेटि्रक जांच। संवाद

फोटो-12एयूआरपी 29- वैदिक इंटर कॉलेज के गेट पर अभ्यर्थियों की होती बायोमेटि्रक जांच। संवाद

फोटो-12एयूआरपी 29- वैदिक इंटर कॉलेज के गेट पर अभ्यर्थियों की होती बायोमेटि्रक जांच। संवाद

फोटो-12एयूआरपी 29- वैदिक इंटर कॉलेज के गेट पर अभ्यर्थियों की होती बायोमेटि्रक जांच। संवाद

फोटो-12एयूआरपी 29- वैदिक इंटर कॉलेज के गेट पर अभ्यर्थियों की होती बायोमेटि्रक जांच। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed