फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   More than 28 percent of the population consumes gutkha, khaini and pan masala

Auraiya News: 28 फीसदी से अधिक आबादी गुटखा, खैनी व पान मसाले का उपभोग करती

Fri, 31 May 2024 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
More than 28 percent of the population consumes gutkha, khaini and pan masala
औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति के द्वारा शुक्रवार शाम फूलमती मंदिर के पीछे स्थित क्रॉनिक अकादमी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने बताया कि देश की लगभग 28 फीसदी से अधिक आबादी धूम्रपान के अलावा गुटखा, खैनी व पान मसाले की चपेट में है।
विज्ञापन

बताया कि तंबाकू की लगभग 70 प्रजातियां है। इसमें निकोटीन आदि लगभग 60 तरह के विषैले तत्व पाए जाते हैं। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों को बढ़ावा देने में तंबाकू का प्रभाव सबसे आगे है। तंबाकू का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ने पर उच्च रक्तचाप की समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन

इससे मुंह व फेफड़ों में कैंसर आदि संबंधित तमाम बीमारियों के कारण पूरी दुनिया में प्रतिवर्ष लगभग 80 लाख जबकि भारत में लगभग 13 लाख लोग काल के गाल में समा जाते हैं। कार्यक्रम संयोजक कपिल गुप्ता व मौजूद लोगों ने स्वयं व्यसन न करने तथा तंबाकू व धूम्रपान करने वाले लोगों को नशे के दुष्परिणामों को दृष्टिगत रखते हुए उनको जागरूक करने की शपथ ली। गोष्ठी में मनोज कुमार गुप्ता, व्यापारी नेता नीरज पोरवाल, देवेंद्र आर्य, राजीव पोरवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed