{"_id":"68dd6a228e27b36c9e03731b","slug":"more-than-150-villages-plunged-into-darkness-for-the-second-day-auraiya-news-c-211-1-aur1008-132436-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 150 से ज्यादा गांव दूसरे दिन भी अंधेरे में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 150 से ज्यादा गांव दूसरे दिन भी अंधेरे में डूबा
Wed, 01 Oct 2025 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। मंगलवार की रात साढ़े तीन बजे के बाद केबिल जलने से ठप हुई। बिजली आपूर्ति से 150 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं। 24 घंटे बीतने के बावजूद इन गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली न आने से लोगों को मोबाइल तक चार्ज करना मुश्किल हो गया है।
असेनी स्थित ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र पर अंडरग्राउंड केबिलो में शार्ट सर्किट से मंगलवार रात आग लग गई थी। इससे सहायल क्षेत्र के करीब डेढ़ सौ से ज्यादा गांवों की बिजली गुल हो गई थी। खबर लिखे जाने तक विद्युतकर्मी केबिल को सही करने में लगे थे। बुधवार को भी यह काम देर शाम तक जारी रहा। एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि केबिल छोटी पड़ने से दूसरी केबल मंगाई गई है। शाम 6 बजे के बाद विद्युत सप्लाई शुरू होने की उम्मीद है। मालूम हो कि आग लग जाने के बाद केबिल बदलने का कार्य शुरू किया गया था। दिन में बारिश होने से कार्य पूरा नहीं हो सका था।
बुधवार की सुबह से विद्युतकर्मी केबिल को जोड़ने में लगे हुए हैं। सहायल व कंचौसी क्षेत्र के गांवों में विद्युत आपूर्ति शुरू न होने से इन्वर्टर ठप हैं। बिजली के अभाव में मोटर न चलने से लोग पानी तक के लिए परेशान हैं। (संवाद)