{"_id":"652045208422ae9ee60f2f5f","slug":"money-grabbed-in-the-name-of-papaya-cultivation-fraud-report-filed-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-3735-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पपीते की खेती के नाम पर हड़पे रुपये, धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पपीते की खेती के नाम पर हड़पे रुपये, धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सुंदरीपुर गांव निवासी पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर लखनऊ निवासी एक युवक पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें पीड़ित ने पपीते की खेती कराने के नाम पर कई किसानों से रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू की है।
सुंदरीपुर निवासी विश्वनाथ ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह खेती किसानी करते हैं, 586 लखनऊ रायल सिटी निवासी पुष्पेंद्र साहू नाम का व्यक्ति उनके पास आया। जहां उसने पपीते की खेती का झांसा देकर उससे एक लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। बताया कि उक्त व्यक्ति ने उनके अलावा कुल्हूपुर गांव निवासी राम प्रकाश से 35 हजार, जौंरा निवासी दयाराम से 20 हजार, सुरान निवासी मुलायम सिंह से 40 हजार, लोहियापुर निवासी रामबहादुर व आनंद मोहन से 20-20 हजार, कानपुर देहात के कलापुर निवासी शिव प्रताप सिंह से 40 हजार रुपये की ठगी की गई।
घटना के संबंध में पीड़ित दयाराम ने बताया कि तीन माह पहले दाे अज्ञात व्यक्ति उसके पास आए। जिसमें एक व्यक्ति ने अपना नाम पुष्पेंद्र बताते हुए पपीते की खेती कराने की बात कही। इसके एवज में 20 हजार रुपये लगाने पर 10 हजार रुपये बढ़कर कमाई होने की बात कही। दयाराम ने 20 हजार रुपये नकद दे दिए। रुपये मिलने के बाद आरोपी ने उसे 20 हजार रुपये धनराशि की एक चेक यह कहते हुए दी कि तीन माह बाद उसे बैंक से भुना लेना।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि इसके बाद वह दोबारा नहीं आया। तीन माह पूरे होने पर जब वह बैंक में चेक भुनाने पहुंचे तो उसके खाते में रुपये न होने के चलते चेक बाउंस हो गई। तब जाकर उन्हें ठगी होने की जानकारी हुई। इस संबंध कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया पीड़ित की तहरीर पर नामजद के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।