फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mock drill: Gurumantra to deal with war situation in the temple of education

मॉकड्रिल : शिक्षा के मंदिर में युद्ध स्थिति से निपटने का गुरुमंत्र

Wed, 07 May 2025 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mock drill: Gurumantra to deal with war situation in the temple of education
औरैया। पाकिस्तान से युद्ध होने की संभावना बढ़ गई है। इसे देख देशव्यापी मॉकड्रिल के तहत शिक्षा के मंदिरों में भी आत्मरक्षा की अलख जग उठी। युद्ध स्थिति से निपटने का मंत्र गुरुओं ने दिया। बच्चों ने स्वयं की रक्षा से लेकर दूसरों के बचाव की बारीकी सीखी। नौनिहालों का साहस व जज्बा इस कदर दिखा कि वह मानो हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

जिलेभर के परिषदीय व अन्य स्कूलों में शिक्षकों ने बुधवार को पढ़ाई के साथ ही आत्मरक्षा की भी कक्षा लगाई। शिक्षकों ने पड़ोसी देशों से हुए पूर्व के युद्धों का हवाला देते हुए वर्तमान स्थिति से बच्चों को अवगत कराया। पड़ोसी देश पाकिस्तान से तनाव की स्थिति को बताया। इसके बाद युद्ध स्थिति में खुद के बचाव के साथ दूसरों की मदद की बारीकी बताई। पहले जान फिर माल की सुरक्षा का मंत्र गुरुओं ने दिया। सिर ढकने और स्वयं की सुरक्षा के लिए उपयोगी स्थान चुनने की जानकारी दी।
विज्ञापन

हवाई अटैक की स्थिति में फर्श पर सिर ढककर लेट जाने की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों के साथ इस मॉकड्रिल को करते हुए एक-एक अहम जानकारी साझा की। टेबल कुर्सी के नीचे सिर ढकने का रिहर्सल किया गया। आत्मरक्षा से लेकर राहत बचाव को लेकर स्कूलों में लगी यह क्लास केवल स्कूल तक ही सीमित नहीं रही। बच्चे घर पहुंचे तो परिजनों को भी इस क्लास से अवगत कराया गया। स्कूल से छिड़ी आत्मरक्षा की अलख नौनिहालों की दक्षता के साथ-साथ घर-घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

स्कूलों में आत्मरक्षा की क्लास लगाई गई। मॉकड्रिल के जरिये आपात स्थिति से निपटने की बारीकी बच्चों को दी गई। इस कक्षा में आत्मरक्षा के साथ दूसरों की रक्षा का भी मंत्र दिया गया। -संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed