{"_id":"6ac690ce56942316140f58fd","slug":"targeted-the-bjp-government-at-the-pda-panchayat-labeling-it-anti-farmer-auraiya-news-c-211-1-aur1024-152861-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पीडीए पंचायत में भाजपा सरकार पर साधा निशाना, किसान विरोधी बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पीडीए पंचायत में भाजपा सरकार पर साधा निशाना, किसान विरोधी बताया
विज्ञापन
मुख्य अतिथि का बड़ी माला पहनाकर स्वागत करते सपाई। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रुरुगंज। कस्बा क्षेत्र के देवराव में बुधवार को पीडीए जन पंचायत चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उसे किसान विरोधी बताया। आगामी चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों व आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चौपाल में चंदा चोरी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में सड़कों, पुलों और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे जैसे विकास कार्य कराए गए।
किसानों के खातों में 15 लाख रुपये पहुंचने के दावे को लेकर भी सवाल उठाए गए। कार्यक्रम में प्रदीप यादव विधायक रामबाबू यादव, पूर्व विधायक मदन गौतम, सर्वेश बाबू गौतम, सुमन दिवाकर, ऊषा हरिशंकर दिवाकर, ललिता राठौर, रश्मि यादव, भरत खन्ना समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन ललई यादव ने किया।