{"_id":"6ac69031fdbadcf55b0b7e9b","slug":"water-supply-is-available-for-only-four-to-five-days-due-to-a-faulty-solar-pane-auraiya-news-c-211-1-aur1024-152872-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सोलर पैनल खराब होने से चार-पांच दिन ही मिल रही पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सोलर पैनल खराब होने से चार-पांच दिन ही मिल रही पानी की सप्लाई
विज्ञापन
पंप हाउस पर लगा खराब सोलर पैनल। संवाद
- डीजल खत्म होते ही 24 घंटे ठप हो जाती है पेयजल व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
कंचौसी। सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढिकियापुर में लाखों रुपये की लागत से बनाई गई पानी की टंकी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। टंकी का सोलर पैनल खराब होने के कारण ग्रामीणों को नियमित रूप से पेयजल की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों के अनुसार सप्ताह में केवल चार से पांच दिन ही टंकी से पानी की आपूर्ति हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि सोलर पैनल खराब होने के बाद टंकी का संचालन जनरेटर के सहारे किया जा रहा है। इसके लिए विभागीय सुपरवाइजर व संबंधित अधिकारी पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। डीजल उपलब्ध होने पर भी जनरेटर से करीब पांच से छह घंटे ही पानी की सप्लाई हो पाती है। डीजल खत्म होते ही पानी की आपूर्ति करीब 24 घंटे के लिए ठप हो जाती है।
पानी की नियमित सप्लाई न होने से ग्रामीणों को घरेलू जरूरतों के लिए अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। गिरीश सिकरवार, दीपक गौर, कल्लू यादव, भोला मिश्रा सहित अन्य लोगों का कहना है कि समस्या के संबंध में कई बार अधिकारियों से लिखित व मौखिक शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से खराब पड़े सोलर पैनल को जल्द ठीक कराने और पानी की नियमित सप्लाई सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया सोलर पैनल को जल्द दुरुस्त करवाकर पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल की जाएगी।