फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   PBRP won the bronze medal at the CBSE Kho-Kho National Championship

Auraiya News: सीबीएसई खो-खो नेशनल चैंपियनशिप में पीबीआरपी ने जीता कांस्य पदक

Thu, 08 Oct 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
PBRP won the bronze medal at the CBSE Kho-Kho National Championship
स्कूल में सम्मान के दौरान मौजूद खो-खो टीम। स्रोत:शिक्षक
- तमिलनाडु के चेन्नई में चार अक्तूबर तक चली प्रतियोगिता
विज्ञापन

- खो-खो टीम के खिलाड़ियों के आगमन पर हुआ सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। चेन्नई में 29 सितंबर से चार अक्तूबर तक आयोजित हुई सीबीएसई खो-खो नेशनल चैंपियनशिप में जिले की धमक दिखाई दी। दिबियापुर कस्बा स्थित पीबीआरपी अकादमी की अंडर-14 बालक टीम ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
टीम ने शुरुआती मुकाबले में अबूधाबी को एक इनिंग व 14 अंकों से हराया। इसके बाद केरल को 6 अंकों, सूरत को एक इनिंग व 15 अंकों व क्वार्टर फाइनल में हरियाणा को एक इनिंग व तीन अंकों से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

बुधवार को खिलाड़ियों के आगमन पर रेलवे स्टेशन और नगर में ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी व पुष्पवर्षा के बीच भव्य स्वागत यात्रा निकाली गई। स्कूल में संस्थापक संतोष कुमार पांडे, अध्यक्ष डॉ. ललित पांडे, प्रबंधक इं. दिनेश पांडे, निदेशक मोहम्मद आसीम रूमी व प्रधानाचार्य प्रशांत पुरवार ने चैंपियंस को सम्मानित किया। कप्तान आदर्श ने जीत का श्रेय अनुशासन व मेहनत को दिया। टीम में उप-कप्तान अभिषेक, अंश, ऋषि, उत्तम, आर्यन, शिवा, हेमंत, रितिक, आयुष, प्रज्ज्वल व अभिराज शामिल रहे। टीम का मार्गदर्शन प्रशिक्षक इंद्रजीत सिंह, नीतू यादव व मैनेजर शुभेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed