{"_id":"6297aeec8f229d12bb2c5b0d","slug":"mnrega-workers-created-a-ruckus-and-surrounded-the-bdo-on-the-removal-of-the-employment-servant-auraiya-news-knp700112250","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवक को हटाने पर मनरेगा मजदूरों ने हंगामा कर बीडीओ को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवक को हटाने पर मनरेगा मजदूरों ने हंगामा कर बीडीओ को घेरा
विज्ञापन
फोटो-01एयूआरपी-05- हंगामा कर रहे मजदूरों को शांत कराते बीडीओ मुनीश कुमार। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहार। ब्लाक क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों का काम संभाल रहे रोजगार सेवक को हटा दिया गया। इसकी खबर मिलते ही अरिंद नदी में मनरेगा का काम कर रहे सैकड़ों श्रमिक भड़क गए। बुधवार की सुबह करीब दो सौ मजदूर ब्लाक पहुंचे और बीडीओ का घेराव किया। बेवजह कार्रवाई का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा। बीडीओ ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद मजदूर वापस लौटे।
ग्राम पंचायत बहादुरपुर और हरवंशपुर में रत्नेश कुमार रोजगार सेवक हैं। मनरेगा के साथ ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्य इनकी देखरेख में मजदूर करते हैं। बहादुरपुर के कुछ लोगों ने रोजगार सेवक पर मजदूरों को काम न देने के आरोप लगाकर शिकायत बीडीओ से की। इस पर बीडीओ ने उसे काम करने से मना कर दिया।
रोजगार सेवक के हटाने की खबर मिलते ही अरिंद नदी में काम कर रहे करीब दो सौ मनरेगा मजदूर बुधवार की सुबह 10 बजे ब्लाक जा पहुंचे और रोजगार सेवक को काम पर रखने की मांग कर हंगामा किया। बीडीओ का घेराव करते हुए मजदूरों ने आरोप लगाए कि साजिश के तहत रोजगार सेवक को हटवाया जा रहा है, जबकि उसी की देखरेख में मजदूर काफी संख्या में काम कर रहे है।
विज्ञापन
यदि रोजगार सेवक ने काम नहीं दिया तो इतने मजदूर काम पर कैसे लगाए गए। मामला बढ़ता देख बीडीओ ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर शांत कराया। बीडीओ मुनीश कुमार ने बताया कि रोजगार सेवक की शिकायत मिली है, इस पर जांच की जा रही है। यदि जांच में रोजगार सेवक दोषी होगा तो कार्रवाई की जाएगी। जब तक रोजगार सेवक से काम नहीं लिया जाता है, तब तक गांव के पंचायत सचिव श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज कराएंगे।