{"_id":"693db83463ae501f820fdcca","slug":"mla-sports-competition-will-provide-a-platform-to-the-youth-auraiya-news-c-211-1-aur1006-136043-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: विधायक खेल स्पर्धा के जरिये युवाओं को मिलेगा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: विधायक खेल स्पर्धा के जरिये युवाओं को मिलेगा मंच
Sun, 14 Dec 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
औरैया। युवा कल्याण विभाग की ओर से जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों के युवाओं को विधायक खेल स्पर्धा के जरिये प्रतिभा दिखाने का मंच दिया जाएगा।
यह प्रतियोगिताएं 17 व 18 दिसंबर को बढि़न स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जाएंगी। शनिवार को इसे लेकर बिधूना एसडीएम गरिमा सोनकिया की अध्यक्षता में बैठक भी की गई।
युवा कल्याण विभाग की ओर से अभी तक ब्लॉक स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा था। अब इसे वृहद किया जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन विधानसभा स्तर पर किया जा रहा है।
खेल प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभागियों की उम्र के आधार पर तीन कैटेगरी सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक व बालिका वर्ग श्रेणी में निर्धारित की गई है। इसमें एथलेटिक्स, बॉलीवॉल, कबड्डी, कुश्ती, भारोत्तोलन के साथ साथ खो-खो खेलों का आयोजन दो दिवसीय प्रतियोगिता में किया जाएगा।
विज्ञापन
इच्छुक प्रतिभागी विधानसभा बिधूना क्षेत्र के निवासी होना जरूरी है, युवा अपना पंजीकरण युवा सारथी पोर्टल पर करा लें। साथ ही आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।