{"_id":"608c4add8ebc3e729b5580f2","slug":"minor-gang-raped-report-filed-on-two-accused-auraiya-news-knp6261574158","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खेत पर शौच के लिए गई नाबालिग से गांव के दो युवकों ने जबरन दुष्कर्म किया। छोटी बहन ने भागकर घर वालों को घटना की जानकारी दी।
जब तक परिजन खेत पर पहुंचते आरोपी मौके से भाग गए। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित के बयान और पिता की तहरीर पर नाबालिग से गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद गांव के लोगों में रोष है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया कि गुरुवार शाम लगभग आठ बजे उसकी 10 व 12 वर्षीय दो नाबालिग पुत्रियां शौच के लिए खेत पर गईं थीं। छोटी बेटी के अनुसार इसी बीच गांव के पंकज व नरेश सिंह खेत पर पहुंचे।
आरोप है कि दोनों ने मिलकर बड़ी बेटी को पकड़ लिया। उसे जबरन घसीट कर बीच खेत की ओर ले जाने लगे। इसी बीच छोटी बहन वहां से भागकर घर पहुंची और घरवालों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
जब तक परिजन पहुंचते पंकज और नरेश ने बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। परिजनों के आने की आहट मिलते ही दोनों आरोपी मौके से भाग गए।
मौके से आरोपियों के कपड़े भी बरामद किए हैं। परिजन बेटी को लेकर घर आए और उसे अस्पताल ले गए। सीओ सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।