फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Minister of State came to the defense of the status and SDM councilor

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और एसडीएम के बचाव में उतरे सभासद

Thu, 01 Sep 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Thu, 01 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Minister of State came to the defense of the status and SDM councilor
एसडीएम अमित राठौर को ज्ञापन सौंपते नगर पंचायत के सभासद। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और एसडीएम के खिलाफ  दर्ज हुई दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट को लेकर बुधवार को नगर पंचायत बाबरपुर के अजीतमल के सभासद एवं गणमान्य लोगों ने  विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले को फर्जी बताते हुए उसे शीघ्र खत्म कर महिला पर कार्यवाही करने की मांग की गई।
विज्ञापन


   बुधवार को नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के सभासदों एवं नगर के गणमान्य लोगों ने एक साथ बैठक कर कहा कि साजिश के तहत एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव एवं दर्जा प्राप्त मंत्री मो. इरशाद कुरैशी के खिलाफ  दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया गया। सभासदों ने कहा कि एसडीम ने नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर में लगभग दो वर्ष अधिशाषी अधिकारी के पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं दीं। यह उत्तम रहीं। उनका व्यवहार बड़ा सौहार्दपूर्ण व सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री पर आज तक कोई ऐसा आरोप नहीं लगा है  उन्हें जान बूझकर फंसाया गया है।
विज्ञापन


बैठक में एक राय होकर लोगों ने मामले को खारिज कर महिला के खिलाफ  कानूनी कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में एक ज्ञापन एसडीएम अजीतमल अमित राठौर को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में सभासद दीपक सिसोदिया, प्रमोद गोयल, भूरे, संजय सिंह, आशुतोष, इकलाख पठान, दुर्वेश अली, नुरूददीन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed