{"_id":"5f0f57218ebc3e63a73be29f","slug":"meeting-auraiya-news-knp571398523","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूरों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। लाकडाउन में गैर राज्यों से अपने गांव लौटे श्रमिकों के लिए शुरू किए गए गरीब कल्याण रोजगार अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने को प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी हैं। बुधवार को डीपीआरओ की मौजूदगी में भाग्यनगर विकास खंड कार्यालय के सभागार में हुई बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधानों से अभियान को तय अवधि में लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए।
लॉकडाउन के दौरान घर वापस आए श्रमिकों को उनके गांव के आसपास रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य के साथ केंद्र सरकार द्वारा इस अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों को अधिक से अधिक रोजगार सृजन करते हुए ग्रामीण क्षेत्र के विकास को गति देना है।
बैठक के दौरान इस अभियान के तहत चल रहे कार्यों सामुदायिक शौचालय निर्माण, ग्राम पंचायत भवन निर्माण, जल संरक्षण एवं जल संचयन, पौधरोपण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आदि से संबंधित संख्यात्मक एवं वित्तीय लक्ष्य प्राप्ति की समीक्षा की गई है। बैठक में खंड विकास अधिकारी शांति यादव, एडीओ पंचायत ब्रजेंद्र त्रिपाठी, ग्राम पंचायत सचिव रंजीत सिंह, सुरेश चंद्र, अंशुल मिश्रा, सतीश कुमार व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।