फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   medical college and bus stand approved in auraiya

औरैयाः दिबियापुर में मेडिकल कालेज, बस अड्डा स्वीकृत

Sat, 21 Mar 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
medical college and bus stand approved in auraiya
औरैया। कृषि राज्य मंत्री व दिबियापुर के विधायक लाखन सिंह राजपूत ने सरकार के तीन साल पूरे होने पर ढेरों उपलब्धियां गिनाईं। शुक्रवार को नगर पंचायत दिबियापुर कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि औरैया जिले के साथ दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र में भी कई विकास कार्य हुए।
विज्ञापन

आने वाले दो वर्षों में कई विकास कार्य प्रस्तावित हैं। 67.62 करोड़ रुपये जारी कर जिला न्यायालय के लिए किसानों की 95 फीसदी जमीन अधिगृहीत की जा चुकी है। जल्द ही औरैया जिले में न्यायपालिका की बिल्डिंग का निर्माण होगा।
विज्ञापन

कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के साथ औरैया जिले में अब तक हुए विकास कार्य भी गिनाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयासों से विधानसभा दिबियापुर में मेडिकल कालेज बनने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिबियापुर में बस अड्डे का पूरा इस्टीमेट बनकर तैयार हो चुका और 3 करोड़ 44 लाख का बजट स्वीकृत भी हो गया है। दिबियापुर विधानसभा में विधानमंडल विकास निधि से 80 सड़कों का निर्माण हो चुका है। 127 सड़कें मरम्मत कराईं जा चुकीं हैं।
बाकी के दो वर्षों में दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कों को बनवा दिया जाएगा। पेयजल योजना के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में ओवरहेड टैंक बनाकर नल से जल देने की योजना है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए पास्को एक्ट में संशोधन करके विशेष न्यायालय का गठन किया गया है।

पूरे प्रदेश में औरैया जनपद में पास्को एक्ट में 9 दिन के अंदर सजा दिलाई गई। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। कृषि राज्य मंत्री ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान दिबियापुर पालिका चेयरमैन अरविंद पोरवाल के अलावा गिरीश तिवारी, प्रेमकुमार गुप्ता, सर्वेश भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed