फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mason hanged himself to death

Auraiya News: राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 27 Aug 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mason hanged himself to death
मुरादगंज। कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के नई बस्ती मुरादगंज गांव में दोपहर करीब 11 बजे गिरिंद्र (35) नामक युवक ने गृहक्लेश और शराब की लत से परेशान होकर हाईवे किनारे नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। राजमिस्त्री गिरिंद्र अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता रमेश का निधन तब हो गया था जब वह छह साल का था। 10 साल पहले उसकी शादी बघईपुर खेरा चिमकुनी निवासी अंजू से हुई थी। उनके तीन बच्चे दिशांत (आठ), जाह्नवी (छह) और बेटू (दो) हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गिरिंद्र शराब पीने का आदी था। बीते कुछ दिनों से उसकी शराब की लत को लेकर पत्नी अंजू से अनबन चल रही थी। विवाद बढ़ने पर पत्नी बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी, जिससे गिरिंद्र मानसिक तनाव में था। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे दोपहर करीब 11 बजे हाईवे चौराहे की दुकान से सामान खरीदते देखा था। करीब एक घंटे बाद उसका शव फंदे से लटका मिला। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में पत्नी से विवाद की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed