फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mask market reaches fashion from medical store

मेडिकल स्टोर से फैशन तक पहुंचा मास्क का बाजार

Sat, 12 Dec 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mask market reaches fashion from medical store
12एयूआरपी05- विभिन्न प्रकार के मास्क बेचता दुकानदार। - फोटो : AURAIYA
बेला(औरैया)। कोरोना के बीच मास्क जरूरी कर दिया गया तो लोगों ने इसे भी फैशन का हिस्सा बना लिया। लोग विभिन्न परिधानों के साथ मास्क पहने देखे जा रहे हैं। मेडिकल स्टोर से शुरू हुई मास्क की बिक्री शोरूम तक जा पहुंची है। महिलाओं के लिए सूट और साड़ी के साथ मैचिंग मास्क मिल रहे हैं। हर रोज हजारों मास्क की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करने के साथ ही हाथों को सैनिटाइज करना भी जरूरी है। इसी के साथ मास्क का उपयोग करने पर भी लगातार जोर दिया जा रहा है। इसका असर यह है कि मास्क अब पहनावे का हिस्सा बन गया है। जब यह पहनावे का हिस्सा बना तो इस पर फैशन का भी प्रभाव दिखने लगा है। जो मास्क कभी मेडिकल स्टोर पर ही मिलता था, अब वह शोरूम में भी बेचा जा रहा है। महिलाओं को सूट व साड़ी के साथ उसकी मैचिंग का मास्क भी उपलब्ध है। शादियों के लिए खास डिजाइन के मास्क बाजार में बिक रहे हैं।
विज्ञापन

फोटोयुक्त मास्क भी बने पसंद
मास्क हर किसी को अपने ढंग से भा रहा है। कस्बे में चेहरे के फोटो युक्त मास्क भी उपलब्ध हैं। ये 100 से 300 रुपये में मिल रहे हैं। कस्बे के कुछ फोटो स्टूडियो पर भी फोटो युक्त मास्क बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed