{"_id":"5f0f57d58ebc3e63e442f061","slug":"market-auraiya-news-knp5713988125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिबियापुर के व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिबियापुर के व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। दिबियापुर के व्यापारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सभी दुकानों को सोमवार से शुक्रवार सप्ताह में पांच दिन खुलवाने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि शनिवार व रविवार की बंदी को लेकर भ्रम की स्थिति बनी है। नई गाइड लाइन जारी कर इस स्थिति को दूर किया जाए।
बुधवार को दिबियापुर व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल जिला मुख्यालय ककोर पहुंचा और जिलाधिकारी अभिषेक सिंह से मिला। व्यापारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि प्रदेश सरकार ने सभी बाजार सोमवार से शुक्रवार सुबह नौ से शाम नौ बजे तक खोलने का आदेश है।
शनिवार और रविवार बंदी है। समाचार पत्रों में आई जानकारी से व्यापारियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। व्यापारियों ने जिलाधिकारी से नया शासनादेश जारी कर व्यापारियों में व्याप्त भ्रम की स्थिति दूर किए जाने की मांग की मांग करते हुए सभी दुकानों को सोमवार से शुक्रवार सप्ताह में पांच दिन खुलवाने की मांग की। जिससे कि जुर्माने से व्यापारी बच सकें। इस मौके पर अजय गुप्ता, राजेश कुमार सोनी (राजा भैया), कुलदीप पोरवाल, नवीन कुमार, संजीव कुमार, गजेंद्र सिंह, अजय पोरवाल आदि कई व्यापारी मौजूद रहे।