फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Man sentenced to life imprisonment for raping 11-year-old girl

Auraiya News: 11 साल की बालिका से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास

Sat, 06 Jun 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 06 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Man sentenced to life imprisonment for raping 11-year-old girl
औरैया। बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को विशेष न्यायाधीश अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र पॉक्सो अधिनियम ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद दोषी करार दिया। कोर्ट ने दोषी मनोज को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उसपर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

वारदात 27 मई 2019 की है। थाना अजीतमल क्षेत्र के अयाना रोड स्थित एक घर में करीब 11 साल की बालिका अकेली थी। उसके माता-पिता किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान, पड़ोसी मनोज उर्फ भूरा ने बालिका को अकेला पाकर तमंचे के बल पर घर में प्रवेश किया और धमकी देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बालिका की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंची उसकी चचेरी बहन ने आरोपी को भागते हुए देखा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को मामले की सुनवाई की गई। अभियोजन पक्ष ने पीड़िता, उसकी माता, चिकित्सक और विवेचकों समेत कुल छह गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। पीड़िता ने भी अपनी गवाही दी। वहीं, बचाव पक्ष ने झूठे साक्ष्य पेश कर आरोपी को बचाने की कोशिश की लेकिन साक्ष्यों और पीड़िता की गवाही के आधार पर न्यायालय ने उसे दोषी पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायाधीश अखिलेश्वर प्रसाद ने मामले को रेयरेस्ट ऑफ रेयर की श्रेणी में माना। न्यायालय ने कहा कि 12 साल से कम उम्र की बच्ची के साथ कृत्य करने वाले अपराधी के साथ कोई नरमी नहीं बरती जा सकती। उन्होंने पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी को शेष जीवनकाल के लिए कारावास, 25 हजार रुपये का अर्थदंड, जिसे न चुकाने पर छह महीने का अतिरिक्त कारावास।

घर में घुसने के लिए पांच साल की कैद और धमकाने के मामले में तीन साल की सजा भी सुनाई गई है। सभी सजाएं साथ चलेंगी। न्यायालय ने अर्थदंड की राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा पीड़िता को देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed