फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Man sentenced to 20 years in prison for raping a teenager

Auraiya News: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

Tue, 07 Apr 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 07 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Man sentenced to 20 years in prison for raping a teenager
औरैया। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र ने छह वर्ष पुराने एक मामले में सोमवार को फैसला सुनाया। कोर्ट ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी तालिब को दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा सुनाई। साथ ही दोषी पर कोर्ट ने 35 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी के निवासी ने मामला दर्ज कराया था। पीड़ित के पिता व पत्नी हलवाई हैं। उन्होंने बताया कि 18 मार्च 2020 को जब वे काम पर गए थे तब उनकी 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी।
विज्ञापन

इसी का फायदा उठाकर आरोपी तालिब बेटी को ले गया। मामले में पुलिस को तलाश के दौरान किशोरी मिल गई। बाद में विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में आरोपी के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने और पॉक्सो के तहत आरोप पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को मामले में फैसला सुनाया गया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। कोर्ट ने आदेश दिया कि दोषी द्वारा जुर्माना अदा न करने पर छह माह अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। कोर्ट ने आदेश दिया कि वसूले गए अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed