{"_id":"5dc071288ebc3e93a334552d","slug":"make-science-easy-and-interesting-with-small-experiments-abhishek-das-auraiya-news-knp523781972","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे-छोटे प्रयोगों से विज्ञान को बनाएं आसान और रुचिकर: अभिषेक दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे-छोटे प्रयोगों से विज्ञान को बनाएं आसान और रुचिकर: अभिषेक दास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहार (औरैया)। सहार स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में विज्ञान के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लखनऊ से आए मैकेनिकल इंजीनियर अभिषेक दास ने विद्यालय में विज्ञान के छोटे-छोटे प्रयोगों पर आधारित मेगा साइंस आयोजित किया। इसमें अध्यनरत कक्षा छह से 12 तक के 400 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में बल, दाब, गुरुत्वाकर्षण, न्यूटन के गति विषयक प्रथम द्वितीय व तृतीय नियमों सहित विद्युत आवेश, अभिकेंद्र बल, गिलास से पानी गिरना, बाल्टी में भरे पानी को घुमाने पर पानी का न गिरना आदि के प्रयोगों को करके दिखाया। उनके पीछे की विज्ञान को कहानी के रूप में प्रस्तुत किया। जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया और अपनी रुचि को विकसित किया। आईआईटी कानपुर के प्रो. एचसी वर्मा सर के सानिध्य में रहकर इंटर्नशिप पूरी करने वाले मैकेनिकल इंजीनियर अभिषेक दास भौतिकी के प्रयोगों पर आधारित एक श्रंखला तैयार की। जिसके द्वारा स्कूली बच्चे विज्ञान को आसानी से करके सीख सकते है। भौतिकी प्रवक्ता रामेंद्र सिंह कुशवाहा ने प्रबंधक अक्षय पांडे, प्रधानाचार्य किशोर कुमार के साथ मिलकर रिसोर्स पर्सन अभिषेक दास को विद्यालय की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर शिक्षक हरेंद्र कुमार यादव, विपुल कुमार, दीप नारायण, सरफराज अहमद, राजेश अवस्थी, सुबोध अवस्थी, गोविंद अवस्थी, प्रवीण कुमार, विकास पांडेय, निर्मला झा, ममता शुक्ला आदि मौजूद रहे।