{"_id":"6557b4b57a050ecf70074654","slug":"main-accused-of-shooting-arrested-with-pistol-auraiya-news-c-211-1-aur1002-5347-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गोलीकांड का मुख्य आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गोलीकांड का मुख्य आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार
Sat, 18 Nov 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। गांव में खेलकूद देखने को लेकर हुए विवाद में दूसरे गांव के युवकों ने नगला गोसाई निवासी महिला को गोली मारी थी। इस गोलीकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला गोसाई में सात नवंबर की रात करीब 11 बजे बोझाा गांव के युवकों ने खेलकूद देखने को लेकर हुए विवाद की रंजिश में पंचम सिंह के दरवाजे पर गाली गलौज करते हुए तमंचा से फायर कर दिया। गोली पंचम सिंह की पत्नी मालती देवी के सीने में लगी। घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में भर्ती कराया गया। महिला के पुत्र रवि कुमार ने बोझा गांव निवासी प्रांशु, सौरभ, सूरज, हिमांशू व प्रेम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने दो टीमें लगा दी। शुक्रवार को उपनिरीक्षक अभय प्रताप सिंह ने बिधूना एरवाकटरा मार्ग पर नकेड़ी पुलिया के पास से मुख्य आरोपी प्रांशु निवासी बोझा को घटना में प्रयुक्त तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।