{"_id":"60bbbab08ebc3e7fee776a7a","slug":"lovers-faimily-members-beat-cop-auraiya-news-knp63242661","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने आए सिपाही को परिजनों पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से मिलने आए सिपाही को परिजनों पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक गांव निवासी प्रेमिका से मिलने आए सिपाही को परिजनों ने पीट दिया। पुलिस घायल सिपाही और प्रेमिका को कोतवाली ले गई। जबकि हमलावर भाग गए।
जालौन के माधौगढ़ निवासी सिपाही सौरभ कठेरिया वर्तमान में महोबा जिले के कुलपहाड़ में तैनात हैं। वह छुट्टी पर घर आया था। शनिवार दोपहर एक बजे वह अपने दोस्त को औरैया छोड़ने आया था। इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका को फोन किया। सिपाही बाइक से प्रेमिका के घर के पास पहुंचा और उसे लेकर चल दिया। इस बीच किसी ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी। परिजनों ने कुछ दूर जाकर उसे घेर लिया और पिटाई कर दी। बीच चौराहे पर मारपीट और प्रेमिका का शोर सुनकर भीड़ लग गई।
मारपीट होती देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंचती, इससे पहले आरोपी भाग गए। पुलिस ने सिपाही व उसकी प्रेमिका को कोतवाली पहुंचाया। पीड़ित सिपाही ने बताया कि वह एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं। घटना में मारपीट करने वालों ने उसकी चेन व पर्स में रखे 19 हजार रुपये छीन लिए और मोबाइल तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि सिपाही व युवती से मामले की जानकारी ली जा रही है। युवती के परिजनों से भी बात की जा रही है।