फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lord Jagannath went on a city tour with Balabhadra and Subhadra with much fanfare, welcomed at every place

Auraiya News: धूमधाम से बलभद्र और सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकले प्रभु जगन्नाथ, जगह-जगह स्वागत

Mon, 08 Jul 2024 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath went on a city tour with Balabhadra and Subhadra with much fanfare, welcomed at every place
औरैया। हर्षोउल्लास के साथ भगवान जगन्नाथजी की भव्य रथ यात्रा रविवार को शहर की सड़कों पर निकाली गई। इस यात्रा का शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान बनारस से आए कलाकारों ने भक्तिगीतों पर प्रस्तुति देकर यात्रा को भव्य और आकर्षित बनाया। जयघोष के साथ रथ को श्रद्धापूर्वक और भक्तिभाव से खींचते हुए भक्त नजर आए।
विज्ञापन


समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी सखी ग्रुप द्वारा इस यात्रा का आयोजन किया गया था। फूलमती मंदिर से शुरू हुई रथ यात्रा को जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता, आचार्य मनोज अवस्थी जी महाराज ने एक साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में श्रद्धा और भक्ति भावना जागृत होती है।
विज्ञापन

समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मी विश्नोई, अनूप विश्नोई ने जिलाधिकारी को प्रतीक चिन्ह व तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद यात्रा मंदिर से शहीद पार्क मार्ग, सुभाष चौराहा, संजय गेट, संकट मोचन मार्ग, सदर बाजार, तहसील चौराहा, दिबियापुर रोड होते हुए फूलमती मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। रथ पर बलभद्र और सुभद्रा के साथ विराजमान प्रभु जगन्नाथ की झांकी का शृंगार बहुत ही सुंदर और भव्य किया गया था। यह रथ यात्रा जहां से भी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेकर खुद को धन्य मान रहे थे। इस दौरान रथ खींचने भक्तों की भारी भीड़ देखते ही बनती थी। हर ओर गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत किया जा रहा है। यात्रा में शामिल भक्तगण भजन गाते व बैंडबाजों की धुनों भक्ति में झूमते हुए चले जा रहे थे। जहां प्रसाद वितरण किया गया।

इस यात्रा को सफल बनाने के लिए समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मी विश्नोई, अनूप विश्नोई, शाखा प्रभारी बबिता गुप्ता, मधु शर्मा, बबिता पुरवार, मंगला शुक्ला आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed