फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Looking land for election

प्रचार के बहाने जमीन तलाश रहे छुटभैये

Mon, 19 Oct 2015 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Mon, 19 Oct 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Looking land for election
चौथे चरण की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद औरैया और अजीतमल ब्लाकों में चुनाव प्रचार उठान पकड़ता जा रहा है। ऐसे में प्रचार में लगे प्रत्याशियों के समर्थक बने नजर आ रहे छुटभैयों की निकल पड़ी है। प्रत्याशी के खर्च पर वोट पक्के करने को निकल रहे यह मिनी नेता अपने आका से ज्यादा दिसंबर माह में संभावित ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य चुनावों को लेकर खुद की जमीन तैयार करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


10 अक्तूबर को चौथे चरण की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होते ही औरैया और अजीतमल ब्लाकों में उम्मीदवारों का प्रचार अभियान गुजरते दिनों के साथ गति पकड़ता जा रहा है। अधिकांश दावेदारों की ओर से खोले जा चुके चुनाव कार्यालय तो सुबह से गुलजार तो नजर आ ही रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं इन कार्यालयों से प्रचार वाहनों के जत्थे भी जीत पक्की करने के लिए गांवों की ओर रुख किये हुए हैं। प्रचार के इस दौर में दावेदारों के समर्थकों की भीड़ में ग्राम पंचायत व उनके वार्डों से संबद्ध ऐसे भी कार्यकर्ता हैं, जो अपने-अपने गांवों में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य बनने की चाहत रखते हैं। वोट फिक्सिंग के इस खेल में यह छुटभइये भला क्यों पीछे रहें। अपने आकाओं के प्रति समर्पण की भावना लेकर निर्वाचन क्षेत्र में निकलने वाले यह मिनी नेता आकाओं  के प्रचार-प्रचार की आड़ में गांवों में खुद का टेंपो हाई करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशियों की ओर उपलब्ध कराई गई लक्जरी गाड़ियों में यह मिनी नेता वोट पक्के करने के बड़े-बड़े बोल बोलकर प्रचार के लिए उनसे ही खर्च-पानी लेकर क्षेत्रों में अपनी हनक बनाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed