फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   lock down

प्रवासियों की सैंपलिंग करने निकलीं आशा की टोलियां

Mon, 01 Jun 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
lock down
औरैया। लॉकडाउन के दौरान बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों की सैंपलिंग शुरू हो गई है। सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं की टोलियां रवाना हो गईं। नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि अजीतमल और सहार सीएचसी क्षेत्र के 28 गांवों में टीमें रवाना की गईं हैं। सोमवार की शाम 50 सैंपल जांच के लिए सैफई भेजे गए। अब 113 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बताया कि कोविड -19 के माइक्रो प्लान के तहत प्रवासी मजदूरों की सैंपलिंग कराई जा रही है। आशा कार्यकर्ताओं की टीमें चिंह्ति गांवों में जाकर वहां बाहर से आए प्रवासियों की सैंपलिंग करेंगी। इसके लिए अजीतमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 13 और सहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 15 गांवों में टीमें सैंपलिंग के लिए रवाना हुईं हैं।
विज्ञापन

सहार सीएचसी क्षेत्र में पुरवा हरजू, तिलकपुर, बहादुरपुर, इकघरा, बहलोलपुर, अरियारी, निवादा सिंहा, औरों, याकुबपुर, पुरवा विजयी, कसाह, नौगवां, सहायल, नवीमोहन व मानघवन गांव शामिल हैं। वहीं, अजीतमल सीएचसी क्षेत्र में पुरवा उद्योत, बिरुहनी, एलचीनगर, नंदलाल पुरवा, मौजमपुर, हालेपुर, वीसलपुर, सौहरी गढ़िया, पुरवा मदन सिंह, दयानगर, पृथ्वीपुर, अंबेडकर नगर व लोहिया नगर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम को 50 सैंपल जांच के लिए सैफई भेजे गए हैं। इन सैंपलों को मिलाकर अब 113 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed