फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   lock down

दो दिन में जिले में आए 220 प्रवासी

Thu, 07 May 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
lock down
औरैया। लॉकडाउन के चलते अन्य प्रांतों में फंसे मजदूरों व अन्य लोगों के घर वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार और गुरुवार दो दिन के अंदर बाहर से 220 लोग आए। इन सभी को जांच के बाद घर भेजा गया। साथ ही उन्हें 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन रहने के सख्त निर्देश भी दिए गए। घर जाते समय सभी को राशन आदि भी दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार और गुरुवार को बिधूना तहसील में 44, अजीतमल तहसील में 83 और सदर तहसील क्षेत्र में 93 लोग आए। इनको रोडवेज बस से संबंधित तहसीलों में बने शेल्टर होम में ले जाया गया। वहां थर्मल स्क्रीनिंग के बाद रोका गया। साथ ही 12 घंटे बाद सभी को दोबोरा थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें घर भेजा गया है। इस दौरान उन्हें 21 दिनों के लिए होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्हें राशन और खाद्यान्न भी उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार सदर राजकुमार चौधरी ने बताया कि पांडेय गेस्ट हाउस में मौजूद झारखंड निवासी मजदूरों को गुरुवार को रवाना किया गया। इससे एक दिन पहले बिहार के मजदूरों को रवाना किया जा चुका है। अब सिर्फ उनके यहां औरैया से संबंधित लोग ही आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ऐरवाकटरा क्षेत्र के गांव फैजुल्लापुर निवासी गोविंद ने बताया कि वह सूरत में नौकरी करता था। वहां से बस से यहां आया है। थर्मल स्क्रीनिंग में सब कुछ सही आया। उसे शीघ्र घर जाने का आश्वासन दिया गया है।

ऐरवाकटरा क्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह इंदौर में नौकरी करता था। लॉकडाउन के बाद फैक्ट्री में काम न होने पर घर में रहना पड़ रहा था। रुपयों की कमी आड़े आने लगी थी। वह शासन द्वारा चलाईं गई बसों से औरैया पहुंचा। यहां शीघ्र ही गांव भेजे जाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed