फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Less water in the canal, farmers of Palewa worried

Auraiya News: नहर में पानी कम, पलेवा के किसान परेशान

Sat, 19 Oct 2024 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Less water in the canal, farmers of Palewa worried
अछल्दा। क्षेत्र की निचली गंग नहर में पानी न के बराबर है। तलहटी में महज पानी है। इससे गेहूं की बुआई के लिए किसान खेतों का पलेवा (सिंचाई) नहीं कर पा रहे हैं। किसानों के मुताबिक नहरों की सफाई का काम भी बड़ी धीमी गति से चल रहा है। मौसम में अचानक बदलाव होने से किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है।
विज्ञापन


धान की कटाई के साथ ही किसान गेहूं, सरसों व आलू की बुवाई को खेतों का पलेवा करना चाह रहे हैं। लेकिन नहर में पानी नहीं छोड़ा जा सका है। जिसके चलते किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक अछल्दा क्षेत्र में लगभग 70 फीसदी भू-भाग की सिंचाई नहर व रजबहों के माध्यम से होती है। लेकिन नहर में पानी नहीं होने से रजबहों में भी पानी न आने से खेती किसानी पिछड़ रही है। निचली गंग नहर में पिछले लगभग एक महीने से पानी नहीं आया है। जिसकी वजह से इससे निकले रजबहे सूखे पड़े हैं। क्षेत्र के गांव से होकर निकले रजबहे में टेल तक पानी नहीं पहुंचा है। रजबहे की हर साल सिल्ट सफाई तो होती है, लेकिन पानी टेल तक नहीं पहुंचता है। बीच में कई जगह-जगह कटान होने से सिंचाई प्रभावित होती है। क्षेत्र के किसानों ने बताया की नहर में अब तक पानी न आने से गेहूं की फसल की बुवाई के लिए खेतों का पलेवा नहीं हो पा रहा है। इस वर्ष 15 अक्तूबर से गेहूं की फसल बुवाई का समय शुरू हो गया है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता दिनेश चंद्र ने बताया कि इस समय नहरों में सिल्ट सफाई का काम चल रहा है। जिससे नहरों में पानी बंद कर दिया गया है। नहरों की सिल्ट सफाई में समय लगेगा। नवंबर के आखिरी सप्ताह तक क्लोजर है। इसके बाद ही पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed